India Tech

Gold Silver Prices Today (26 अप्रैल 2026): आज कितना है सोने-चांदी का भाव? देखें लेटेस्ट जूलरी रेट

Home » News » General » Gold Silver Prices Today (26 अप्रैल 2026): आज कितना है सोने-चांदी का भाव? देखें लेटेस्ट जूलरी रेट Gold Silver Prices Today (26 अप्रैल 2026): आज कितना है सोने-चांदी का भाव? देखें लेटेस्ट जूलरी रेट By Faiza | Updated on 26-Apr-2026 Add DIGIT as a preferred source Follow Us on Google News Follow Us Gold Silver Prices Today (26 अप्रैल 2026): आज कितना है सोने-चांदी का भाव? देखें लेटेस्ट जूलरी रेट Faiza Faiza 26-Apr-2026

Gold Silver Prices Today: 26 अप्रैल 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसका मुख्य कारण पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव रहा। इस भू-राजनीतिक स्थिति का असर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों पर साफ दिखाई दिया।

Digit.in Survey✅ Thank you for completing the survey!

आज का सोने का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट सोना घटकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में हल्की तेजी दर्ज की गई। यहां कीमत 0.07% यानी करीब 100 रुपये बढ़कर 1,52,799 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,52,699 रुपये पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,708.17 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक सोने की कीमत 1,51,479 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। क्योंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए यही रेट दोनों दिन लागू माना जाएगा।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,568 रुपये92,544 रुपये1,15,680 रुपये11,56,800 रुपये
22 कैरेट14,135 रुपये1,13,080 रुपये1,41,350 रुपये14,13,500 रुपये
24 कैरेट15,419 रुपये1,23,352 रुपये1,54,190 रुपये15,41,900 रुपये

ध्यान देने वाली बात यह है कि 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा था।

पिछले कारोबारी दिन सोने का भाव

अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई थी। मजबूत डॉलर और वैश्विक अनिश्चितता के कारण सोना 200 रुपये सस्ता होकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि इससे पहले यह 1,56,100 रुपये पर बंद हुआ था। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोने में हल्की बढ़त देखने को मिली थी और यह 4,708.17 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था।

आज का चांदी का भाव

चांदी की बात करें तो इसमें भी इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखा गया। दिल्ली में चांदी की कीमत गिरकर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। वहीं MCX पर चांदी के वायदा भाव में 1.16% की तेजी आई, जिससे कीमत 2,44,321 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 2,41,513 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 75.96 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,60,000 रुपये प्रति किलो तक दर्ज की गई, जबकि IBJA के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होते समय यह 2,43,825 रुपये प्रति किलो थी। वीकेंड पर बाजार बंद रहने के कारण यही रेट लागू रहेगा।

ग्रामचांदी का भाव
1260 रुपये
82,080 रुपये
102,600 रुपये
10026,000 रुपये
10002,60,000 रुपये

यह भी ध्यान देने वाली बात है कि 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।

पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव

पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिल्ली में चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई थी। मजबूत डॉलर और वैश्विक अस्थिरता के चलते इसमें 3,000 रुपये की कमी दर्ज की गई और यह 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि इससे पहले यह 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत में करीब 1% की बढ़त देखने को मिली और यह 75.96 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel: 84 दिन वाले प्रीपेड प्लान्स की तुलना, किसे लेने में है ज्यादा फायदा?

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Share this article

Related Articles